हेमू कालाणी वार्ड की भाजपा प्रत्याशी कृतिका जैन ने कहा आपका एक वोट वार्ड की दिशा और दशा तय करेगा, इसलिए विकास के लिए भाजपा को वोट दें

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक 28 की भाजपा प्रत्याशी कृतिका जैन को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। कृतिका ने वार्ड के सभी मोहल्लों, कॉलोनियों, बस्तियों के अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसम्पर्क किया।

इस दौरान कृतिका जैन ने लोगों से कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य और रायपुर का विकास भाजपा सरकार ने ही किया है, और अब अपने वार्ड के विकास के लिए आप सभी भाजपा को ही चुने। मोदी सरकार की आयुष्मान योजना से लोगों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज मिल रहा है, गरीबों को मुफ्त अनाज के साथ और भी बहुत सारी जन कल्याणकारी योजनाओं ने लोगों का जीवन आसान बनाया है। प्रधानमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल के लिए हर घर में पाइप लाइन बिछा दिया गया है, अब आम नागरिकों को पीने के लिए शुद्ध जल मिल रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने भी जो वादे किए थे वो एक साल में पूरे किए हैं। उन्होंने कहा आपका एक वोट हमारे वार्ड की दिशा और दशा तय करेगा, इसलिए विकास और सुशासन के लिए भाजपा को ही अपना बहुमूल्य वोट दें।







