राजधानी रायपुर में नही थम रहा है अवैध शराब और सट्टे का कारोबार

NNH रायपुर/ राजधानी रायपुर में पुलिस और आबकारी विभाग की लगातार कार्यवाहियों के बावजूद कई इलाकों में अवैध शराब और सट्टे का कारोबार थम नहीं रहा है। हाल ही में एक वीडियो में खुलासा हुआ है कि अवैध कैसे अवैध शराब की बिक्री की जा रही है।
रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे देवेंद्र नगर, मौदहापारा, और चंगोराभाठा में स्थानीय स्तर पर अवैध रूप से शराब बेचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। राजनीतिक और विपक्षी नेताओं और स्थानीय निवासियों ने पुलिसिंग पर सवाल उठाते हुए खुलेआम चल रहे अवैध नशा के कारोबार और सट्टे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस कमिश्नरेट और जिला आबकारी विभाग समय-समय पर छापेमारी कर कोचियों और तस्करों को गिरफ्तार कर रहे हैं, तथा भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर रहे हैं।
वहीं राजधानी रायपुर कालीबाड़ी चौक पर खुलेआम सट्टे का कारोबार किया जा रहा है। वहां लगातार पुलिस कार्यवाही के बावजूद भी गली के अंदर बेख़ौफ़ सट्टा बाजार सजता है, जहां पट्टी लिखने और चुकारा देने के लिए आधा दर्जन युवक बैठकर इस काम में लगे हुए हैं। इसी तरह शहर के दूसरे इलाकों में भी सट्टा करोबार संचालित किया जा रहा है।







