मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की लिखी जा रही है एक नई गाथा – विजय शर्मा
प्रदेश की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठन की रणनीति की सराहना के साथ जताया आभार

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक पर कहा कि राज्य की जनता ने सुशासन, विकास और पारदर्शी प्रशासन पर अपनी मुहर लगाई है। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठन की रणनीति की सराहना की और आभार व्यक्त किया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, भाजपा सरकार की सुशासन नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों का परिणाम है। भाजपा ने हमेशा राष्ट्रवाद, सुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता दी है, और जनता ने इसी विश्वास पर अपनी मुहर लगाई है।
भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियों और विकासपरक योजनाओं ने प्रदेश में जनता का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की एक नई गाथा लिखी जा रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। भाजपा सरकार प्रदेशवासियों की सेवा में निरंतर समर्पित रहेगी और विकास की यात्रा को और गति प्रदान करेगी।







