खेलछत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

सिंधी पंचायत जगदलपुर का युवा निशांत मटलानी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर मे अपनी विशेष पहचान बनाई

NNH जगदलपुर/ आज 18 साल की मेहनत रंग लाई और यह पल पूरे जगदलपुर सिंधी पंचायत के लिए गर्व का क्षण है। जगदलपुर के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी निशांत मटलानी ने रायगढ़ में हुए टूर्नामेंट मे 35+ आयु वर्ग में छत्तीसगढ़ के नंबर 1 खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है। उनकी यह सफलता सालों की मेहनत, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे सिंधी पंचायत के लिए भी गर्व की बात है। हम आशा करते हैं कि इसी तरह हमारे सिन्धी समाज से और भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरकर आएं और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएं। निशांत मटलानी को समस्त सिन्धी समाज की ओर से ढेरों बधाई दी है।

Back to top button