क्राइम रिपोर्टदेश/प्रदेश

गैंगस्टर अमन साव को मौत के घाट उतारने वाले झारखंड पुलिस का एनकाउंटर स्पेशलिस्ट – प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पीके सिंह

अमन साव गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार

NNH रांची/ झारखंड पुलिस का सिंघम “एनकाउंटर स्पेशलिस्ट” के नाम से मशहूर डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पीके सिंह ने एक बार फिर अपने साहस का परिचय दिया है। झारखंड पुलिस की टीम ने पीके सिंह के नेतृत्व में मंगलवार सुबह रायपुर सेंट्रल जेल से रांची ले जाते समय पलामू में कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के एनकाउंटर को अंजाम देकर उन्होंने एक और अपराधी का अंत कर दिया।

“घेरे में अमन साव”

2022 में धनबाद के बैंक मोड़ स्थित मुथूट फाइनेंस में डकैती की कोशिश के दौरान पीके सिंह ने अपने साहस का परिचय देते हुए अपराधियों का एनकाउंटर किया था, उस समय वे बैंक मोड़ थाना प्रभारी थे और अकेले ही अपने दम पर अपराधियों का सामना किया था। पीके सिंह ने 2006 में अपनी पहली पोस्टिंग नावाडीह थाना में संभाली थी। तभी उन्होंने कहा था— “जहां मैं रहूंगा, वहां अपराधी मेरे नाम से कांपेंगे।” और उनकी यह बात सच साबित हुई।

पीके सिंह ने अपने सेवा काल में कई कुख्यात अपराधियों को अपने बंदूक की गोली से हमेशा के लिए खामोश कर दिया है, झारखंड पुलिस के इस जांबाज पुलिस अधिकारी का नाम आज अपराधियों के लिए खौफ का पर्याय बन चुका है।

 

अमन साव गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार…

इधर झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने अमन साव गैंग के तीन अपराधियों को बीती रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सिकिदरी थाना क्षेत्र के अजय सिंह,रातू थाना क्षेत्र के समीर कुमार बाग्ची उर्फ कुल्लू बंगाली और मांडर थाना क्षेत्र के वसीम अंसारी शामिल है। इनके पास से एक पिस्टल, मैग्जीन, दो गोली, दो देशी कट्टा, दो गोली और एक बाइक बरामद किया गया है।

Back to top button