
NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने अपने सभी एमआईसी सदस्यों की घोषणा कर दी है। जिसमें भगवती चरण शुक्ल वार्ड के पार्षद अमर गिदवानी को संस्कृति-पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रायपुर नगर निगम की एमआईसी में अमर गिदवानी को सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ता मोनू आहूजा ने कहा कि रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने अमर गिदवानी पर विश्वास जताते हुए हुए उन्हें मेयर इन काउंसिल में लिया है, यह भगवती चरण शुक्ल वार्ड वासियों के और सिंधी समाज के लिए हर्ष का विषय है। इसके लिए मोनू आहूजा ने महापौर का धन्यवाद ज्ञापित किया है, और साथ ही नगर निगम में नई जिम्मेदारी के लिए अमर गिदवानी को बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।







