
NNH रायपुर/ स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अबूझमाड़ से शैक्षणिक भ्रमण पर आए 120 बच्चों ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की।
सीएम साय ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार अबूझमाड़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बस्तर अंचल के विकास और समृद्धि के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे।







