छत्तीसगढ़धर्म/अध्यात्मसामाजिक सरोकार

29 मार्च को सामाजिक संस्था सारथी द्वारा की जाएगी दरियाशाह की महाआरती

NNH रायपुर/चेट्रीचंड्र के अवसर पर 29 मार्च को राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) में दरिया शाह की महाआरती की जाएगी।
यह कार्यक्रम सामाजिक संस्था सारथी द्वारा आयोजित किया गया है। छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन कर उन्होंने जानकारी दी है कि सारथी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।उसी कड़ी में सारथी संस्था द्वारा भी यह कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसकी तैयारी चल रही है, तथा महिला मंडल के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।

Back to top button