उत्सवछत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

13 अप्रैल को मनाई जाएगी संत कंवरराम जयंती, पशु पक्षियों के लिए दाना सकोरा का किया जाएगा वितरण

NNH रायपुर/ संत कंवरराम सेवा समिति के उपाध्यक्ष एवं संत कंवरराम नगर (कटोरा तालाब) युवा परिषद के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मध्यानी , महासचिव अजय वलेचा ने बताया कि संत कंवरराम सेवा समिति एवं संत कंवरराम नगर (कटोरा तालाब) युवा परिषद के द्वारा 13 अप्रैल रविवार को सुबह 11:00 संत जी की 140वीं जयंती पर संत जी की प्रतिमा (संत कंवरराम चौक) पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया जाएगा 11:15 को आरती पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर समिति के प्रेमप्रकाश मध्यानी और अजय वलेचा ने शहर वासियों से समिति की ओर से अपील की है कि 13 अप्रैल रविवार को अपने अपने घरो मे भी संत कंवरराम साहिब जी* का नाम सिमरन एवं पूजा अवश्य करें। एवं अपने आसपास जरूरत मंद लोगो की मदद जरूर करें, साथ ही इस अवसर पर संस्था बढ़ते कदम द्वारा पशु पक्षियों के लिए दाना सकोरा,कोटना का भी निःशुल्क वितरण भी संत कंवरराम चौक पर सुबह 11 बजे किया जाएगा।

Back to top button