कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा हम मोहब्बत की दुकान खोल कर न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे

NNH देश प्रदेश राजनीति/ गुजरात में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन चल रहा है। जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी दलितों को मंदिर में नहीं जाने देती है, और अगर कोई चला जाए तो वे मंदिर को धुलवाते हैं, ये हमारा धर्म नहीं है। हमारा धर्म वो है जो सबको इज़्ज़त देता है, हर व्यक्ति का आदर करता है। कांग्रेस और बीजेपी में यही फर्क है, हमारे दिलों में सबके लिए मोहब्बत और इज़्ज़त है, जबकि उनके दिलों में सिर्फ नफ़रत। हम इस देश को नफ़रत का बाज़ार नहीं बनने देंगे, मोहब्बत की दुकान खोल कर न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे।

वहीं अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सत्ताधारी दल भविष्य की चुनौतियों की तैयारी करने के बजाय 500 साल पुराने मुद्दों को उभारकर साम्प्रदायिकता भड़का रही है।
राजनीति में साम्प्रदायिकता पर बाबासाहेब ने 75 साल पहले चेतावनी देते हुए कहा था कि “यदि राजनीतिक दल अपने पंथ को देश से ऊपर रखेंगे तो हमारी स्वतंत्रता एक बार फिर खतरे में पड़ जायेगी और संभवतः हमेशा के लिए खत्म हो जाये। हम सभी को इस संभाव्य घटना का दृढ़ निश्चय के साथ प्रतिकार करना चाहिए। हमें अपनी आजादी की खून के आखिरी कतरे के साथ रक्षा करने का संकल्प करना चाहिए”






