अन्यसामाजिक सरोकार
सिंधी भाषा, संस्कृति और समाज की पहचान को सुरक्षित रखने का संकल्प

NNH रायपुर/ प्रति वर्ष 10 अप्रैल को सिंधी भाषा दिवस मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा 10 अप्रैल 1967 को सिंधी भाषा को आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई थी।
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने कहा कि आज के दिन समाज के लोग यह संकल्प भी लेते हैं कि आपसी संवाद में सिंधी भाषा का ही उपयोग करेंगे, ताकि हमारी भाषा, संस्कृति और पहचान को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सके। अमर चंदनानी ने सिंधी भाषा दिवस की समाजजनों को शुभकामनाओं सहित बधाई दी है।







