
NNH रायपुर/ भारतीय जनता मजदुर ट्रेड यूनियन काउन्सिल छग के प्रदेश महामंत्री और भाजपा के पूर्व पार्षद जयप्रकाश यादव ने केंद्रीय जेल दुर्ग की आज शिकायत की है।
जयप्रकाश यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम सौंपे गए अपने शिकायत पत्र में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी मोदी की गारंटी विष्णु का सुशासन में केन्द्रीय जेल दुर्ग में भ्रष्टाचार व्याप्त है, जेल में निरुद्ध बर्बरता पूर्वक मारपीट का भी आरोप लगाया है।
यादव ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि केद्रीय जेल दुर्ग में महादेव एप संचालक निरुद्ध हैं। उन्हें वहां घर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, वो लोग जेल में काजू किशमिश, बादाम खा रहे हैं, और VIP सुविधा भोग रहे हैं। के साथ ही कुछ अन्य लोग जेल में अवैध उगाही भी कर रहे हैं। इनके द्वारा मोबाइल फोन का भी उपयोग किया जा रहा है। जिसमे कलेक्टर एवं SP साहब की टीम ने रेड मारकर कार्यवाही भी की है। मार्च 2024 में नशीले पदार्थ गांजा, बीडी अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद किया गया था। जयप्रकाश यादव ने केंद्रीय जेल दुर्ग की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।







