खास खबरभारत सरकारस्वास्थ

आयुष्मान भारत दिवस: लाखों परिवार इलाज के खर्च से मुक्त होकर एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं

फर्जीवाड़ा रोकने सरकार ने सिस्टम में किए हैं कई बदलाव

NNH रायपुर/ आयुष्मान भारत दिवस देश के हर नागरिक के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा के नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत योजना दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस अति महत्वाकांक्षी योजना ने स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब और जरूरतमंद परिवारों की पहुंच में लाकर एक क्रांतिकारी बदलाव लाया है।

इस योजना के अंतर्गत हर वर्ष 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराना, भारत को Universal Health Coverage की दिशा में तेजी से आगे ले जा रहा है। आज लाखों परिवार इलाज के खर्च से मुक्त होकर एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।

आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज कराने वाले मरीजों से बहुत निजी अस्पतालों ने गलत तरीके से फर्जीवाड़ा कर इलाज से अधिक राशि ब्लॉक करते रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच बाद ऐसे अस्पतालों के लाइसेंस तक निलंबित किए जा चुके हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित देशभर के कई निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना से इलाज बंद कर दिया गया है। सरकार ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आयुष्मान योजना के सिस्टम में कई बदलाव  किए हैं। अब नई व्यवस्था में जब भी कोई मरीज किसी भी अस्पताल में इलाज कराकर आयुष्मान कार्ड के माध्यम से राशि का भुगतान करते हैं तो, उन्हें अपने इलाज से सबंधित रिपोर्ट समिट करने के साथ ही जितनी बार भी राशि का ऑनलाइन आहरण किया जाएगा, उतनी बार कार्ड धारक के मोबाइल नम्बर ओटीपी से पुष्टि करने के बाद ही भुगतान होगा।

Back to top button