केंद्र सरकार ने एंटी-कैंसर दवाओं की कीमत में कटौती का किया फैसला

NNH नई दिल्ली/ केंद्र सरकार ने एक सौ सैंतीस एंटी-कैंसर दवाओं की कीमतों में कटौती का फैसला किया है। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी यानी कि NPPA ने इन दवाओं पर ट्रेड मार्जिन को 30 फीसदी तक सीमित कर दिया है।
सरकार के मुताबिक इस कदम से इन दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमत यानी कि MRP में मौजूदा कीमतों के आधार पर 9 नवंबर 2026 से 70 फीसदी तक की कमी आ सकती है। ये फैसला दवाओं की बिक्री के दौरान वसूले जाने वाले ज्यादा मुनाफे पर लगाम लगाने और कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने के लिए किया गया है। इन दवाओं की सूची विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर तैयार की गई है।
1. केंद्र सरकार ने 137 एंटी-कैंसर दवाओं की कीमतों में कटौती का फैसला किया है।
2. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने इन दवाओं पर ट्रेड मार्जिन को 30 फीसदी तक सीमित कर दिया है।
3. इस कदम से इन दवाओं की MRP में मौजूदा कीमतों के आधार पर 9 नवंबर 2026 से 70 फीसदी तक की कमी आ सकती है।
4. कैंसर की दवाओं की बिक्री के दौरान वसूले जाने वाले ज्यादा मुनाफे पर लगाम लगाने के लिए ये फैसला लिया गया है।
5. इन दवाओं की सूची विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर तैयार की गई है।







