छत्तीसगढ़देश/प्रदेशराजनीति

दिनेश मिरानिया के परिवार से मिले कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट

मीडिया से बात करते हुए कहा, आतंकवाद पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए

NNH रायपुर/ पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर समता कॉलोनी निवासी स्व. दिनेश मिरानिया के परिजनों से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी AICC के महासचिव सचिन पायलट मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, एआईसीसी सचिव सम्पत कुमार, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय व अन्य कांग्रेसजनों ने पायलट के साथ पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

दिनेश मिरानिया के परिजनों से मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा सरकार को सबने समर्थन दिया है। भविष्य में ऐसा न हो इस बात की सरकार को इंश्योरिटी देनी चाहिए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या ऐसी इंश्योरिटी अमेरिका और पाकिस्तान से मिली है, कि आगे ऐसी घटना नहीं होगी, ये सरकार को बताना चाहिए? पाकिस्तान ने हमेशा आतंकियों को संरक्षण दिया है, इसलिए सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाना। पायलट ने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने एकबार भी आतंकवाद शब्द का जिक्र नहीं किया, और भारत – पाकिस्तान को एक तराजू पर तौलने का काम अभी हो रहा है। पाकिस्तान लगातार भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है, जो तथ्य सामने आ रहे हैं उसपर भी सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

सचिन पायलट ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना को अंजाम देने वाली ताकतें हमेशा के लिए समाप्त हो हम चाहते हैं। भारतीय सेना ने जो शौर्य का परिचय दिया है, पराक्रम दिखाया है उसका कोई सानी नहीं है, उन सबको हम सेल्यूट करते हैं। लेकिन हमें ऐसा कोई आश्वासन मिला है क्या कि भविष्य में पाकिस्तान ऐसा दुस्साहस फिर नहीं करेगा, ये एक बड़ा सवाल है। पायलट ने कहा वफंडिंग को रोकने के लिए आतंकवाद के इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करने के लिए जो करना चाहिए उसपर हम सरकार के साथ है।

एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने कहा हमें ऐसा कोई आश्वासन मिला है क्या कि भविष्य में पाकिस्तान ऐसा दुस्साहस फिर नहीं करेगा, ये एक बड़ा सवाल है, सीजफायर की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति कर रहे हैं , हमारा मुद्दा आतंकवाद है लेकिन जानबूझकर कश्मीर के इशू को चर्चा में लाया गया जिसका मुझे खेद है अमेरिका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री ने जब भी चर्चा की आतंकवाद की बात नहीं की, आज आतंकवाद पर चर्चा ही नहीं हो रही है केवल कश्मीर और व्यापार पर चर्चा हो रही है, इसलिए अब समय आ गया कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए।

 

Back to top button