खास खबरमध्यप्रदेशराजनीति

पीएम मोदी की भोपाल में दहाड़, अब गोली का जवाब गोले से

NNH भोपाल/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होने भोपाल दौरे पर हैं। यह सम्मेलन जंबूरी मैदान में हो रहा है, जहां से मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया।

पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण का मजबूत देते हुए कहा पीएम मोदी ने सिंदूर हमारी परंपरा है, नारी शक्ति का प्रतीक है। राम रंग में रंगे हनुमान जी ने भी सिंदूर का श्रृंगार किया था। शक्तिपूजा में भी सिंदूर का अर्पण किया जाता है। यह सिंदूर शौर्य का प्रतीक बन गया है। पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया, बल्कि हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया हैं हमारे समाज को बांटने की कोशिश की है।आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है, और यह चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है।

पीएम मोदी ने कहा ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। पाकिस्तान ने सोचा तक नहीं था कि वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना मिट्टी में मिला देगी हमारी सेना ने सैकड़ों किलोमीटर भीतर घुसकर आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया है कि अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा उसको भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है कि अगर तुम गोली चलाओगे तो मान कर चलो कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा।

Back to top button