छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के द्वारा जारी दिशा निर्देशों पालन कर तिल्दा में सादगी से सम्पन्न हुआ वैवाहिक समारोह

प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा समाज बदलाव की ओर अग्रसर

NNH रायपुर/ अत्यंत हर्ष का विषय हैं की तिल्दा निवासी मुखी शमनलाल खूबचंदानी के पोते का विवाह रायपुर निवासी राजपाल परिवार की सुकन्या के साथ बेहद हर्षोल्लास उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समस्त वैवाहिक कार्यक्रम आडंबर से दूर रहकर अपनी ही सिंधी धर्मशाला में सादगी पूर्ण तरीके से सम्पन्न कर “खूबचंदानी” परिवार द्वारा समाज मे मौजूद कुरीतियों गलत परम्पराओं के खिलाफ स्वयं “मुखी परिवार” ने अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस मांगलिक कार्यक्रम के निमंत्रण पर पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के महेश दरयानी, कार्यकारी अध्यक्ष महेश रोहरा, महासचिव बलराम आहूजा, कोषाध्यक्ष कैलाश बालानी, राजू चंदनानी रतन बलयानी व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

वैवाहिक कार्यक्रम में जहां सिंधी समाज की मुल संस्कृति, आदर, मान सम्मान, रीति-रिवाजों की परम्पराओं को पुनः जिवंत करने “पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत” के संकल्प को सार्थक रूप देने के सहयोग हेतु छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने पक्खर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर वर-वधु पक्ष और “पूज्य सिंधी पंचायत” तिल्दा के समस्त पदाधिकारियों का सम्मान किया।

इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों ने एक स्वर में इसकी प्रशंसा की, और कहा कि सिंधी समाज में कोई भी मंगल कार्य पंचायत के बिना अधूरा है, और छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के नए दिशा निर्देशों का पालन कर स्वयं के परिवार शुरुआत करते हुए तिल्दा के मुखी परिवार ने इसका अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है, और हम सभी समाजजनों को भी उनका अनुसरण करना चाहिए छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की ओर से परिणय सूत्र में बंधे नवयुगल को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

Back to top button