खबरों की खबरमध्यप्रदेश

ब्रह्मा, विष्णु, महेश व हिंदू देवी-देवताओं की पूजा न करने की शपथ

"विवादित वीडियो वायरल"

NNH ग्वालियर/ ग्वालियर के भितरवार क्षेत्र के धाखड़ खिरिया गांव में आयोजित बौद्ध धम्म सम्मेलन में विवादित शपथ से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस सम्मेलन में मुख्य धम्मोपदेशक भदंत शाक्यपुत्र सागर महाथेरो ने 96 गांव जाटव समाज सुधार समिति के तत्वावधान में उपस्थित लोगों को एक विवादित शपथ दिलाई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें यह शपथ दिलाई जा रही है कि ‘मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा, न मैं इनकी पूजा करूंगा। मैं राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा और उनकी पूजा कभी नहीं करूंगा। मैं गौरी, गणपति आदि हिंदू धर्म के किसी भी देवी-देवताओं को नहीं मानूंगा और पूजा नहीं करूंगा।’

 

इसपर एसडीओपी जितेंद्र नगाइच ने बताया कि भितरवार के बौद्ध धम्म सम्मेलन से जुड़ी घटना पर अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई शिकायत प्राप्त होती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button