रेत माफिया ने राजनांदगांव में चलाई गोली

NNH राजनांदगांव/ राजनांदगांव शहर के वार्ड क्रमांक 49 मोहड़ में अवैध रेत खनन को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद रेत माफिया के द्वारा गोली चलाने की खबर सामने आई है। जिसके इस इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन का विरोध करने पर दबंगो ने गोली चला दी, जिससे रोशन मंडावी नामक युवक के सिर को गोली छूते हुए निकल गई जिसे इलाज के लिए राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया हैं। यहां दो अन्य घायलों को भी इलाज के लिए लाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अवैध रेत उत्खनन को लेकर काफी समय से ग्रामीण नाराज थे, जहां रेत माफिया दबंगई से रात के अंधेरे में रेत की चोरी करते थे। और बताया जा रहा है कि उनको राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है, और रेत माफिया बेख़ौफ़ अवैध रेत उत्खनन कर उसका कारोबार कर रहे हैं। खनिज विभाग भी इस अवैध रेत उत्खनन को रोकने में नाकाम साबित हुआ है।
रेत माफिया द्वारा प्रदेश में ये नई घटना नही है। दो दिन पहले ही राजिम में तीन पत्रकारों पर रेत घाट में जानलेवा हमला किया गया था। अब राजनांदगांव में गोली चलाने की घटना हुई है। झ5 दबंगो ने बंदूक के दम पर विरोध करने वाले ग्रामीणों की आवाज़ दबाने का साहस किया है। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इसपर क्या कार्यवाही करता है।







