
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज मसंद को को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस नियुक्ति से मनोज के समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।
उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मनोज मसंद ने चेम्बर अध्यक्ष और सभी वरिष्ठ संरक्षकों प्रमुख सलाहकारों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है। मनोज ने कहा कि चेम्बर के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में व्यापारी हितों के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।
मनोज मसंद को छत्तीसगढ़ चेम्बर में उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनके शुभ चिंतकों व मित्रों ने उन्हें बधाई प्रेषित कर सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।







