पांच दिवसीय सिंधी फ़िल्म फेस्टिवल का शुभारंभ
यह आयोजन समाज को सिंधी भाषा, बोली एवं संस्कारों को बढावा देने में मिल का पत्थर होगा साबित

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ सिंधी पंचायत, युवा विंग एवं महिला विंग द्वारा आयोजित 5 दिवसीय (4 जुलाई से 8 जुलाई) “सिंधी फिल्म फेस्टिवल” का कलर्स मॉल मल्टीप्लेक्स में कुलदेवी हिंगलाज माता, और भगवान झूलेलाल जी के जयकारों के साथ भव्य शुभारंभ किया गया, जहां दोनों शो में समाज के वरिष्ठ जन, युवा, युवक, युवतियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर सिंधीयत के प्रति उत्साह दिखाया एवं आनंद लिया।
समाज को सिंधी भाषा, बोली एवं संस्कारों को बढावा देने के उद्देश्य से यह फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है, जो कि मिल का पत्थर साबित होगा।
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों ने बताया कि जिस प्रकार से सिंधी फ़िल्म फेस्टिवल की टिकट के लिए समाज की ओर से रुझान आ रहा है, उससे ऐसा लग रहा कि फ़िल्म प्रदर्शन की अवधि बढ़ानी चाहिए थी।
इस फ़िल्म फेस्टिवल के शुभारंभ में समाज के वरिष्ठ व्यवसायी अमर पारवानी, रमेश मिरघानी, महेश दरयानी, बलराम आहूजा, तनेश आहूजा, विकास रूपरेला, अनिल लाहोरी, मनीष पंजवानी, राजा संतवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।







