
NNH रायपुर/ मैनपाट में होने वाले छत्तीसगढ़ भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ट्रेन से रायपुर से अंबिकापुर (सरगुजा) के लिए रवाना हुए। सोशल मीडिया पर जिसकी तस्वीर साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा “रेल यात्रा का अपना ही आनंद है। हर बार यह स्मृतियों को ताज़ा कर देती है।”
सीएम साय के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी भी एक बोगी में यात्रा कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण एवं चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा के तमाम बड़े नेता, सांसद, विधायकों ने आज रेल मार्ग से (अंबिकापुर) मैनपाट की के लिए प्रस्थान किया है। जहां अगले तीन दिनों तक मैनपाट की प्राकृतिक और शांत वादियों में पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रनिर्माण के विषयों पर गहन मंथन होगा।







