राजधानी रायपुर में आज होगी कांग्रेस की “किसान, जवान, संविधान” सभा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे सम्बोधित, प्रभारी महासचिव सचिन पायलट ने सभा स्थल का लिया जायजा

NNH रायपुर/ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। वे सुबह 11.45 बजे रायपुर पहुंचेगे। दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में ‘‘किसान जवान संविधान’’ सभा में शामिल होंगे। वे शाम 4 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक लेंगे। शाम 5 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक लेंगे। श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, संगठन, केसी वेणुगोपाल भी रायपुर आ रहे है। श्री खड़गे शाम को 6 बजे वापस रवाना होंगे।
महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिवगण एस. सम्पत, जरिता लैतफंलाग, विजय जांगडि के साथ कांग्रेस के किसान, जवान, संविधान सभा स्थल, सांईस कालेज मैदान की तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 7 जुलाई को कांग्रेस के द्वारा किसान, जवान, संविधान सभा का आयोजन राजधानी रायपुर के साईंस कालेज मैदान में किया गया है। इस सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री वेणुगोपाल संबोधित करेंगे।
कांग्रेस देश एवं प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर विशाल सभा का आयोजन कर रही है। इस सभा का उद्देश्य किसानों, जवानों और संविधान के ऊपर केन्द्र सरकार द्वारा लगातार किये जा रहे प्रहार के विरोध में जनता की आवाज बुलंद करना है।







