भाजपा के पूर्व विधायक ने प्रदेश में शराब बंदी लागू करने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक पूर्व ने छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है।
धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल जी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर सरकार को प्रदेश में 67 नई शराब दुकानें खोलने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। देवजी ने कहा कि सरकार को अपने वापस लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के शराब बंदी नीति का हवाला देते हुए बताया कि उनके ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष रहते हुए राज्य में 350 दुकानों को बंद कराया गया था। डॉ रमन सिंह की सरकार के दौरान 2010 से 2018 तक एक भी नई शराब दुकान नहीं खोला, तथा भारत माता वाहिनी बनाकर प्रदेश के गाँव, गली, मोहल्लों में अवैध शराब बिक्री एवं नशा खोरी को रोकने नारी शक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
देवजी भाई ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खोले जा रहे 67 नई दुकानों में पंचायती राज अधिनियम का पालन नहीं किये जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इन दुकानों को खोलने के लिए नियमतः ग्राम सभा का प्रस्ताव/अनुमति लेनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा न करके आबकारी विभाग ने शराब दुकान को थोपने का काम किया है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है।
पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने माननीय मुख्यमंत्री से यह आग्रह किया है, कि प्रदेश की जनता खासकर नारी शक्ति का सम्मान करते हुए पूरे प्रदेश में शराब बंदी लागू कर देना चाहिए।





