छत्तीसगढ़राजनीति

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता आपस में भिड़े

NNH रायपुर/ कांग्रेस के प्रदेशव्यापी अर्थिक नाकेबंदी विरोध प्रदर्शन के दौरान राजधानी रायपुर में दो कांग्रेस नेता आपस में भीड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार, चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध आर्थिक नाकेबंदी के दौरान कांग्रेस के प्रदेश संचार प्रमुख सुशील आंनद शुक्ला और रायपुर शहर जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे के बीच जमकर बहस हो गई। दोनों नेताओं के बीच प्रदर्शन को लेकर कहासुनी हो गई, और एक दूसरे को उंगली दिखाते नज़र आए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे कांग्रेस का अंर्तकलह बताया जा रहा है, जो विरोध प्रदर्शन के दौरान सतह पर आ गया है।

Back to top button