पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे नितिन अग्रवाल से 58 लाख की धोखाधड़ी, FIR दर्ज

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल से 58 लाख रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में बैंक अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीई रोड स्थित एक बैंक में नितिन अग्रवाल के खाते से उनकी बिना अनुमति और जानकारी के बगैर खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन से रकम ट्रांसफर कर दी गई, इन तीनों ट्रांजैक्शन में कुल 58 लाख रुपये निकाले गए हैं। खाते से पहला ट्रांजैक्शन 29 लाख, दूसरा ट्रांजैक्शन 18 लाख 5 हजार और तीसरा ट्रांजैक्शन 11 लाख रुपए हुआ है। जब इसका मैसेज़ नितिन को आया तो वो भी हैरान रह गए।
खाता धारक नितिन अग्रवाल की अनुमति, उसकी स्वीकृति और पुष्टि के बिना ट्रांजैक्शन होना बैंक की लापरवाही, अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना सम्भव नही लगता है। नितिन अग्रवाल ने घटना की शिकायत आजाद चौक थाना में की है, पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। प्रथम दृष्टया बैंक के अधिकारी कर्मचारियों भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है, आज़ाद चौक पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है।







