छत्तीसगढ़बड़ी खबर

जशपुर में प्राइवेट प्लेन क्रैश

जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल के रवाना

NNH जशपुर/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से नारायणपुर के आरा पहाड़ से प्लेन टकराने की जानकारी सामने आ रही है। आरा के पहाड़ से आग की लपटें उठती दिखाई दे रहीं थी, जहां प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया है।

प्लेन में कितने पैसेंजर सवार थे, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। मामले की जानकारी मिलते ही SSP लाल उमेद सिंह मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। मौके पर पुलिस- प्रसाशन मौजूद है।

बताया जा रहा है कि यह विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से टकरा गया, जिसके बाद मौके पर आग की तेज लपटें उठती हुई देखी जा रही हैं। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

वहीं एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है, और अधिकारियों की ओर से अधिक जानकारी का इंतजार है

Back to top button