
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधु सेवा महापंचायत के संरक्षक पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी लेह लद्दाख से सिंधु दर्शन की यात्रा कर लौटे। जहां रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।
श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि लेह-लद्दाख की सिंधु दर्शन यात्रा आस्था, सांस्कृतिक गौरव और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम है। यह आयोजन हर साल लेह के ऐतिहासिक सिंधु घाट पर होता है, जहाँ देश भर से आए श्रद्धालु सिंधु नदी के तट पर पूजा अर्चना कर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का अनुभव करते हैं। सिंधु दर्शन यात्रा का अपना अनुभव साझा करते हुए सुंदरानी ने कहा कि इस आध्यात्मिक संगम में श्रद्धालु अलग-अलग नदियों से जल लाकर सिंधु नदी में अर्पित करते हैं, जो राष्ट्रीय एकता और विभिन्न संस्कृतियों के मिलन का प्रतीक है। लेह में सिंधु दर्शन यात्रा को ‘सिंधु कुंभ’ के रूप में भव्य स्तर पर आयोजित किया गया, जहाँ संतों और श्रद्धालुओं ने मिलकर राष्ट्र की समृद्धि की कामना की।
एयरपोर्ट पर श्रीचंद सुंदरानी का स्वागत करने वालों में जितेंद्र बड़वानी, राजेश गुरनानी, सुदेश मंध्यान, हरि तलरेजा, मोहन नेभानी, राहुल खूबचंदनी,आकाश डोड़वानी सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे।






