
NNH रायपुर/ बिंद्रानवागढ़ के विधायक जनक राम ध्रुव ने मुख्यमंत्री को लिखकर कहा है कि ग्राम नकटी में विधायक कॉलोनी उन्हें आवास नही चाहिए। विधायक ने कहा कि
नकटी में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी बनाने का स्थानीय ग्राम वासी लगातार विरोध कर रहे, उसके बावजूद प्रशासन ग्रामीणों के घर खाली कराकर बुलडोजर चला दिया गया जिससे लोग आहत हैं।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि कि जनहित, प्रशासनिक सुविधा और विधायकों की आवासीय जरूरतों को देखते हुए सरकार को नकटी के बजाय नया रायपुर में किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर विधायक कॉलोनी के लिए भूमि आवंटित करनी चाहिए। उनका कहना है कि सैकड़ों ग्रामीणों को उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना उचित नहीं होगा।
गौरतलब है कि धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम नकटी में बीते दिन तड़के 4 बजे लगभग 80 घर को खाली कराकर बुलडोजर चला दिया। ग्रामीणों का कहना था कि प्रधानमंत्री आवास के तहत हमने घर बनाया है, बैंक से भी कर्ज लिया है, किसी ने अपना खेत बेचकर अपना घर बनाया है, संवेदनहीन प्रशासनिक अमले ने एक झटके में उनकी जीवनभर की गाढ़ी कमाई मिट्टी में मिला दिया।






