
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ के राइस मिलर्स की वर्तमान गंभीर समस्याओं को देखते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा है।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल ने पत्र के माध्यम से एफसीआई में चावल जमा करने हेतु पर्याप्त स्थान, रेलवे रेक की उपलब्धता, चावल उठाव में तेजी तथा डिलेवरी शेड्यूल में आवश्यक वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया गया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल से यही भी आग्रह किया है कि संबंधित केंद्रीय विभागों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर राइस मिलर्स की समस्याओं का तत्काल निराकरण करवाने की दिशा में प्रभावी पहल करें। प्रतिनिधि मंडल ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को अवगत कराते हुए कहा कि यह केवल किसी एक मिलर की समस्या नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के हजारों राइस मिलर्स के हित और उनके भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

सुभाष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि केंद्रीय खाद्य मंत्री को भी इसके लिए एक पत्र प्रेषित किया गया है, जिसपर उन्होंने उचित समाधान का आश्वासन व निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश के राइस मिलर्स के हित में की गई यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है। राइस मिलरों ने उम्मीद जताई है इस समस्या का शीघ्र सकारात्मक समाधान निकलेगा।





