उत्सवछत्तीसगढ़राजनीति

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने धार्मिक अनुष्ठान से लेकर जनसंपर्क कर जनता के बीच मनाया जन्मदिन

विकास उपाध्याय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली एवं भाईदूज की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर/ रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव, कांग्रेस के वरिष्ठ एवं सक्रिय युवा नेता विकास उपाध्याय के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को रायपुर शहर सहित पश्चिम विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर जन्मोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विकास उपाध्याय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली एवं भाईदूज की बधाई एवं शुभकामनायें दी एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। आज विकास उपाध्याय का पूरा दिन सेवा, समर्पण और जनसरोकार के साथ संपन्न हुआ, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का जन्मदिन बड़े धूम-धाम से मनाया गया, इस अवसर पर दिग्गज नेता सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी, साथ ही रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों में पहले से ही आमंत्रित हुये थे जहाँ वे स्वयं पहुँच कार्यकर्ताओं व आमजनों को मिठाई खिलाकर जन्मोत्सव मनाये।

जन्मदिन के अवसर पर विकास उपाध्याय ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों के बीच जन्मोत्सव कार्यक्रमों में शामिल हुए। उपाध्याय ने सर्वप्रथम वृद्धाश्रम कोटा पहुँचकर वृद्धजनों के साथ जन्मदिन मनाया एवं उनका आशीर्वाद पाकर वे धन्य हुए। तत्पश्चात् कोटा के कोटेश्वर नगर एवं भवानी नगर में कार्यकर्ताओं के साथ जन्मोत्सव मनाये। फिर रामकुण्ड में स्कूली बच्चों को स्टेशनरी वितरण कर बच्चों के साथ जन्मोत्सव मनाये, उसके बाद वैद्यनाथ पारा, रामकुंड, डंगनिया चौक, डी.डी. नगर चौक, रायपुरा, समता कॉलोनी, मारुति मंगलम, गुढ़ियारी, मंगल बाजार, कबीर चौक, रामनगर चौक, रामनगर हनुमान मंदिर, खमतराई चौक, खमतराई बाजार, गुढ़ियारी मूर्ति चौक, बड़ा अशोक नगर के दुर्गा चौक, भारत माता स्कूल टाटीबंध, हीरापुर चौक, लेडीज मार्केट हीरापुर, टाटीबंध बस्ती, सरोना, रामसागर पारा, देवेंद्र नगर, शंकर नगर, सदर बाजार, चंगोराभाटा, भनपुरी एवं माना पहुँचकर कांग्रेस के साथी व आमजनों के साथ मिलकर विकास उपाध्याय ने जन्मोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया।

इस अवसर पर गुढ़ियारी क्षेत्र के युवा साथियों द्वारा श्री श्री काली मंदिर, रेलवे लोको कॉलोनी, गुढ़ियारी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया। इस दौरान विकास उपाध्याय के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की मंगलकामना की गई। साथ ही श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के बीच प्रसादी एवं भोग वितरण भी किया गया।

इस पूरे आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवा साथियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत ही ज्यादा उत्साह नजर आया। गुढ़ियारी क्षेत्र में आयोजित विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम का नेतृत्व मंदिर समिति के सर्वश्री राजेश पाल, विजय जडेजा, संजय अवस्थी एवं अनिल बर्गे सहित गुढ़ियारी क्षेत्र के युवा साथी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, समर्थक, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासियों ने विकास उपाध्याय को फूलों के हार पहनाकर, फूलों की वर्षा कर एवं तरह-तरह के मिठाई-पकवान खिलाकर व बांटकर उनका जन्मदिन मनाया।

Back to top button