खास खबरदेश/प्रदेशराजनीति
आंध्र प्रदेश में मतपत्रों से हुए निकाय चुनाव में NDA का दबदबा, 3,897 घोषित सीटों में से 3,208 पर गठबंधन की जीत, YSRCP और कांग्रेस को बड़ा झटका

NNH खास खबर/ आंध्र प्रदेश में मतपत्रों से हुए नगरीय निकाय चुनावों में 4 नवंबर 2026 तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की TDP ने 2,571 सीटें जीतीं, जबकि पवन कल्याण की जनसेना को 484 और BJP को 153 सीटें मिलीं है।
वहीं, जगन मोहन रेड्डी की YSRCP महज 550 सीटों पर सिमट गई। अन्य उम्मीदवारों के खाते में 139 सीटें गईं, जबकि कांग्रेस की इस चुनाव में करारी हार हुई है।
कुल 3,942 सीटों में से 3,897 के नतीजों के इस आंकड़े में NDA की हिस्सेदारी 82% से अधिक है। नगर निगमों और नगर पालिकाओं में गठबंधन की इस जीत ने आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण की राजनीतिक पकड़ को और मजबूत किया है।







