उत्सवछत्तीसगढ़राजनीति

पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने प्रदेशवासियों को दीपावली की दी बधाई व शुभकामनाएं

NNH रायपुर/ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व रायपुर नगर उत्तर के पूर्व श्रीचंद सुंदरानी ने समस्त प्रदेशवासियों को माँ लक्ष्मी की आराधना और दीपों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीचंद सुंदरानी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं है, यह अंधकार पर प्रकाश की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। दीपों की रोशनी हर घर में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए।

उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने आसपास स्वच्छता, सद्भाव, एकता और अखंडता की ज्योति जलाएं। व्यापारी भाईयों सहित सभी वर्गों के लिए यह दीपावली नई ऊर्जा, नए अवसर और नई सफलता लेकर आए।

श्रीचंद सुंदरानी ने प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

Back to top button