उत्सवछत्तीसगढ़

आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं: अमर गिदवानी

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी ने समस्त नगरवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

श्री गिदवानी ने कहा कि दीपावली पर दीपों की रोशनी हर घर में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए।

उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने वार्ड, अपने शहर और अपने समाज में स्वच्छता, सद्भाव का दीपक जलाएं। हर घर में खुशियां हों, हर परिवार स्वस्थ और समृद्ध रहे। श्री गिदवानी ने माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नए अवसर और नई सफलता की कामना की।

Back to top button