क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़देश/प्रदेशरायपुर
सौरभ चंद्राकर अब ED की रिमांड पर

NNH रायपुर/ CBI की 8 दिन की रिमांड के बाद 12 नवंबर को सौरभ को रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उसे 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
लेकिन 13 नवंबर को ED ने उसे PMLA कोर्ट में पेश किया। कोर्ट की अनुमति के बाद ED ने PMLA की धारा 19 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया। अब वह *19 नवंबर तक ED की रिमांड* पर है।
ED का दावा है कि सौरभ ने दुबई से अपने साथी रवि उप्पल के साथ मिलकर महादेव ऑनलाइन बुक चलाया। ED के अनुसार पहली चार्जशीट के समय अपराध की राशि करीब 10,000 करोड़ थी, जो अब बढ़कर करीब 92,000 करोड़ हो गई है।






