सौरभ चंद्राकर को कड़ी सुरक्षा में लाया गया रायपुर कोर्ट, CBI की 8 दिन की रिमांड खत्म

NNH रायपुर/ महादेव सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को आज कड़ी सुरक्षा में रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। CBI की टीम उसे दिल्ली से फ्लाइट से आज रायपुर लेकर पहुंची। रायपुर एयरपोर्ट पर सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। SI स्तर के अधिकारी तैनात थे। एयरपोर्ट से कोर्ट तक पायलट-फॉलो गाड़ियों के साथ ACP से लेकर आरक्षक तक करीब 40-50 पुलिसकर्मी* तैनात रहे।
4 नवंबर को रायपुर की CBI कोर्ट ने सौरभ को *8 दिन की CBI रिमांड पर भेजा था। आज रिमांड खत्म होने पर उसे फिर कोर्ट में पेश किया गया। CBI ने पूछताछ के लिए उसे दिल्ली ले जाकर सवाल-जवाब किया है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में सौरभ ने नेटवर्क, हवाला लेनदेन और प्रोटेक्शन मनी को लेकर कई बड़े राज खोले हैं। हालांकि CBI की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
आगे क्या?
कोर्ट में पेशी के बाद अब ED भी अपने वारंट पर सौरभ की कस्टडी मांग सकती है। ED ने पहले ही 3 दिन की रिमांड के लिए आवेदन दिया हुआ है।
सौरभ भिलाई का रहने वाला है। उस पर करीब 6,000 करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क को चलाने का आरोप है। उसे ओमान से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया था।





