छत्तीसगढ़राजनीति

बीजेपी को बड़ा झटका, 100 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

NNH कांकेर/ कांकेर जिले के नरहरपुर में भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष *भोपेश नेताम* सहित 10 नेताओं और करीब *100 कार्यकर्ताओं-समर्थकों* ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

सभी को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम नरहरपुर में आयोजित “‘वोट बचाओ, देश बचाओ” रैली और आमसभा के दौरान हुआ, इस दौरान स्मार्ट मीटर का भी विरोध किया गया।

बताया जा रहा है कि भोपेश नेताम लंबे समय से पार्टी संगठन से नाराज चल रहे थे। उन्होंने बताया कि अपनी बात पार्टी फोरम में भी रखी थी, लेकिन समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला किया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद भोपेश नेताम ने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के तीज-त्योहारों को बढ़ावा दिया और किसानों की चिंता की।

ये कांकेर जिले में एक महीने में भाजपा को दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले पखांजूर के भिंगीडार के पीवी-124 गांव में 53 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया था।

Back to top button