
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अनिल जोतसिंघानी को सांस्कृतिक प्रभारी मनोनीत किया है।
चेम्बर का सांस्कृतिक प्रभारी बनाए जाने पर अनिल जोतसिंघानी ने चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया सहित सभी वरिष्ठ जनों, संरक्षकों व प्रमुख सलाहकारों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है। अनिल ने कहा कि चेम्बर के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापारी हित में सदैव समर्पित रहूंगा।
इस नियुक्ति से अनिल जोतसिंघानी के समर्थकों में हर्ष व्याप्त है, और सभी ने इस मनोनयन पर उन्हें बधाई प्रेषित कर सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।







