छत्तीसगढ़ की बेटी अनमोल के हत्यारों को कठोर सजा दिलाने छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, पुलिस महानिदेशक को सौंपेगा ज्ञापन

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश पदाधिकारियों ने जबलपुर में छत्तीसगढ़ के बेटी अनमोल (छत्री) आहूजा की हत्या पर रोष जताया है। प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश बालानी ने कहा कि नासूर दहेज वेदी पर अपने प्राण न्योछावर करने वाली भाटापारा की बेटी “अनमोल” आहूजा के हत्यारों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर न्यायसंगत कठोर कार्यवाही करने के लिए छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, पुलिस महानिदेशक के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा
कैलाश बालानी ने बताया है कि हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाटापारा नगर की बिटिया जिसका नाम अनमोल (क्षत्री) आहूजा है, जिसका जबलपुर निवासी विपुल आहूजा पिता गिरीश आहूजा के साथ लगभग 3 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। वैवाहिक जीवन से डेढ़ वर्ष की पुत्री भी है। दुर्भाग्यवश बिटिया के साथ लगातार मारपीट, परिवार वालों से लड़के पक्ष द्वारा लगातार उत्पीड़न कर दहेज की मांग की जाती रही थी। अंतत: दिनांक 05/06/2025 को दहेज लोभी विपुल आहूजा व उसके परिवार वालों ने मिलकर छत से नीचे फेंक कर बिटिया “अनमोल” की जान ले ली। जिसकी FIR गढ़ा थाना जबलपुर में दर्ज कराई गई है। और तीन आरोपी अभी जेल में है। तथा गलत तथ्यों के आधार पर जमानत पर रिहा होने के लिए प्रयासरत हैं। जबकि हमे न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। बिटिया के हत्यारों के खिलाफ न्याय मिलेगा।
अतः आप से बस सादर हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन की पुलिस एवं जांच अधिकारी बिना किसी राजनीतिक या अन्य किसी दबाव में जांच कर, दोषियों को कठोर दंड दिया जाए ल, ताकि फिर किसी निर्दोष बेटी का उत्पीड़न कर उसकी करने से दहेज के लोभी डरें।
उन्होंने आगे जानकारी दी है कि उक्त घटना को लेकर ज्ञापन सौंपने के लिए छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल जबलपुर जाएगा।







