
NNH रायपुर/ AICC के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए एएसपी आकाशराव गिरिपुंजे की धर्मपत्नी श्रीमती स्नेहा गिरिपुंजे को राज्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति देने की मांग की है।
आकाशराव की शहादत केवल एक परिवार की नहीं, पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका साहस और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा हमारे लिए सदैव प्रेरणा रहेगा।
विकास उपाध्याय ने कहा सरकार का यह कदम शहीद के परिवार के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक होगा।







