छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के निशुल्क मैरिज ब्यूरो में हो रहे हैं रिश्ते
वैवाहिक समारोह के लिए जारी दिशा निर्देश का पालन करने पदाधिकारियों ने की अपील

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के तत्वावधान में अजीत मोटवानी द्वारा चला रहे निशुल्क मैरिज ब्यूरो में राहुल पिता विनोद आहुजा पंडरी कपड़ा व्यापारी संग नेहा पिता अनिल लच्छवानी धमतरी का रिश्ता सम्पन्न हुआ। दोनों परिवार ने अध्यक्ष महेश दरयानी से भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया तथा दोनों परिवारों को पंचायत की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री बलराम आहूजा, प्रदेश सचिव अमर चंदनानी, समाज सेवक विनोद सन्तवानी उपस्थित थे।
वैवाहिक समारोह के लिए जारी दिशा निर्देश का पालन करने पदाधिकारियों ने की अपील

वहीं छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने वैवाहिक समारोह के दौरान होने वाले आयोजनों को को लेकर जो दिशा निर्देश जारी किया गया है, उसका पालन करने की अपील की है।







