छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की अपील का दिखाई दे रहा है असर

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने समाज के वैवाहिक समारोह के आयोजनों में हो रही पूल पार्टी, कॉकटेल पार्टी पर रोक लगाने की अपील की थी जिसका अब समाज में असर दिखाई दे रहा है।

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश महासचिव बलराम आहूजा, और प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश बालानी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि बहुत ही हर्ष का विषय की दिनांक 02/05/2025 को भाटापारा निवासी श्री राणामल जी शोभवानी के सुपुत्र का शुभ विवाह हुआ।

इस मंगल कार्य में उनके द्वारा पुज्य छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत के नियमो का पालन करते पूज्य सेंट्रल सिन्धी पंचायत भाटापारा के निर्देशानुसार सभी नियमो का पालन किया।

अमर्यादित परंपराओं को त्याग पुज्य पंचायत के नियमो का पालन कर परिवार ने समाज में एक अच्छी मिसाल व संदेश दिया हैं।

इसके लिए पुज्य पंचायत द्वारा परिवार के मुखिया को “पखर” पहनाकर उनका आभार प्रकट किया एवं नवयुगल को उनके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए खूब सारा आशीर्वाद दिया।

विवाह-संस्कार जैसे पावन एवं दिव्य अवसर पर पूल पार्टी (बेहूदा गानों पर भद्दा सामूहिक स्नान) कॉकटेल पार्टी (निरंकुश सार्वजनिक मद्यपान) जैसी पनप रही कुरूतियों और अन्य अवांछनीय चलनों पर पूज्य छ.ग. सिंधी पंचायत द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का निर्णय निश्चित रूप से सर्व सिंधी समाज के हित में है, और स्वागत योग्य हैं। विवाह एक पवित्र आयोजन है जिसमें कुलदेवी,देवताओं/इष्टदेव को भी विराजित होने के लिए मंत्रों द्वारा आमंत्रित किया जाता है , इसमें कुरीतियों/अवांछनीय कार्यक्रमों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

वहीं रायगढ़ सिंधी पंचायत की अपील को समाज हित के इस निर्णय को कुचलने वालों के लिए उचित सामाजिक दंड और निर्णय का पालन कर सादगी और शालीनता से विवाह करने वाले परिवार को यथोचित सम्मानित भी किया जाए तो इन सुधारों/निर्णयों का सकारात्मक असर जमीनी धरातल पर देखा जा सकता है।

Back to top button