छत्तीसगढ़बड़ी खबर

एनएसयूआई की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल फोन गायब

NNH रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में रविवार को एनएसयूआई की बैठक चल रही थी, इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल गायब होने की खबर से बैठक में हड़कम्प मच गया, ​देखते ही देखते राजीव भवन में अफरा तफरी से माहौल तनावपूर्ण हो गया। भवन के भीतर खोजबीन जारी है।

राजीव भवन में एनएसयूआई की बैठक की अध्यक्षता कर रहे पीसीसी प्रमुख दीपक बैज के मोबाइल फोम चोरी होने के बाद राजीव भवन में खोजबीन शुरू हो गई, पुलिस भी राजीव भवन पहुंचकर दीपक बैज के मोबाइल फोन गायब होने की जांच कर रही है कि, फोन चोरी चला गया है कि पीसीसी अध्यक्ष कहीं रखकर भूल गए हैं।

Back to top button