कारोबारछत्तीसगढ़

श्रीराम बिज़नेस ज़ोन समिति द्वारा भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न

NNH रायपुर/ श्रीराम बिज़नेस ज़ोन समिति डूमरतराई द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय व्यापार परिसर में किया गया, जिसमें प्रमुख जनप्रतिनिधियों, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं दवा व्यवसाय से जुड़े वरिष्ठजनों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात समिति के अध्यक्ष श्री प्रभुदास नत्थानी द्वारा स्वागत भाषण एवं अध्यक्षीय उद्बोधन प्रस्तुत किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी को मंत्री पद पर आसीन होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। श्री साहू जी ने अपने वक्तव्य में दवा व्यापारियों की सेवा भावना, अनुशासन और समाज में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने व्यापारियों को समाज की आर्थिक रीढ़ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा घोषणा की कि सांसद निधि से ₹10 लाख की राशि श्रीराम बिज़नेस ज़ोन की सड़क निर्माण हेतु स्वीकृत की जाएगी।

विधायक मोतीलाल साहू ने अपने वक्तव्य में क्षेत्रीय व्यापारिक आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने की बात कही और ₹10 लाख की राशि देने की घोषणा की।
साथ ही, पार्षद महोदय के प्रयासों से नगर निगम द्वारा भी ₹10 लाख की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ऐसा आश्वासन भी दिया गया।

समारोह में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व विधायक एवं संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी ने चेंबर की ऐतिहासिक भूमिका, व्यापारिक नीतियों में सुधार और व्यापारी हितों के संरक्षण में संस्था की भूमिका को रेखांकित किया।

चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी द्वारा मनोहर खत्री को उपाध्यक्ष एवं गुलाब साहू जी को मंत्री पद पर मनोनीत करने की औपचारिक घोषणा की गई।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू ,पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, चेम्बर अध्यक्ष थौरानी तथा पार्षद महोदय को भी स्मृति चिह्न प्रदान कर समिति द्वारा सम्मानित किया गया।और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स, RDCDA, CPDA सहित अनेक व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

चेंबर द्वारा नवमानोनित उपाध्यक्ष – विनय कृपलानी, वासुदेव जोतवानी, राजकिशोर नत्थानी, नरेन्द्र हरचंदानी, अश्वनी विग, राजेश गुरनानी, प्रेम अग्रवाल ,और मंत्री गण दौलत पर्याणी, रमेश मन्धान, श्री पंकज जैन, गुलाब साहू का सम्मान किया गया
विशेष रूप से श्रीराम बिज़नेस ज़ोन समिति के सक्रिय सदस्य – नवीन विज, संजय जैन, सूरज ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, पंकज जैन, पंकज कांकरिया, मनीष हिरवानी, दीपक शर्मा, रमेश यादव, रोहित माखीजा और वरुण विज — की आयोजन में उल्लेखनीय भूमिका रही कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन श्री धीतेन्द्र पाठक द्वारा किया गया।

Back to top button