छत्तीसगढ़राजनीति

केरल के बीजेपी प्रवक्ता पर FIR दर्ज करने को लेकर कांग्रेसियों ने किया सिविल लाइन थाने का घेराव

NNH रायपुर/ केरला के बीजेपी प्रवक्ता पिन्टू अमित महादेव के ऊपर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार को सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने सिविल लाईन थाने का घेराव किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सीने में गोली मारने के अशोभनीय बयान के बाद भी अब तक बीजेपी प्रवक्ता पिन्टू अमित महादेव के ऊपर एफआईआर नहीं की गई है। जबकि पश्चिम बंगाल की सांसद महुआ मोईत्रा द्वारा देश के गृहमंत्री अमित शाह को लेकर बयान दिया गया था और माना थाने में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एफआईआर कराई गई है। राहुल गांधी के ऊपर ऐसे ही बयान दिये जाने को लेकर असम, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, गुजरात सहित अनेकों प्रदेश में एफआईआर दर्ज किया गया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता के ऊपर मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है। अब क्या एक प्रदेश में दो कानून चलेगा? पुलिस प्रशान भारतीय जनता पार्टी की कठपुतली बन चुकी है। उपाध्याय ने कहा कि अब से पुलिस थाने का नामकरण कर एकात्म परिसर कर देना चाहिए।

गिरीश दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार डंडे के दम पर इस प्रदेश में सरकार चला रही है जहाँ एक ओर लोकसभा के नेताप्रतिपक्ष को सीधे गोली मारने की बात सत्ताधारी पार्टी के प्रवक्ता द्वारा कहा जाता है और उस पर एफआईआर तक नहीं किया जाना एक सोचनीय विषय है कि इस प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी के नेता कहाँ लेकर जा रहे हैं।

सिविल लाइन थाने में घेराव के दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Back to top button