क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़

खरोरा में पुलिस की लगातार कार्यवाही के बाद भी बिक रही है अवैध शराब

NNH रायपुर/ रायपुर जिले के खरोरा में जमकर अवैध शराब बिक्री की जा रही है। खरोरा से अलग अलग गांवों से लगातार शिकायत मिल रही है कि कोचियों द्वारा अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, ग्रामीणों का आरोप है कि कोचियों शराब भठ्ठी से ही बड़ी मात्रा शराब उपलब्ध कराई जा रही है, और बोरे में भरकर गांव में सप्लाई की जा रही है।

अभी इसी हफ्ते मुखबिर की सूचना पर खरोरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ मुहिम चलाकर अवैध शराब के साथ रामकिशन सिसोदिया व तेजपाल चाहर नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त किया था, पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।

खरोरा में पुलिस द्वारा अवैध शराब कोचियों की लगातार धरपकड़ कर रही है, उसके बाद भी अवैध शराब बिक्री थम नही रही है। अब सवाल यह उठता है कि क्या खरोरा की शराब भठ्ठी से कोचियों को बड़ी मात्रा में शराब उपलब्ध कराई जा रही है,  यदि ऐसा है तो अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और आबकारी विभाग क्या कार्यवाही करता है?

Back to top button