क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़देश/प्रदेशबड़ी खबर
महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को लाया गया रायपुर, CBI की विशेष अदालत में किया जाएगा पेश

NNH रायपुर/ ऑनलाइन बेटिंग एप महादेव सट्टा के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया, और इसके बाद मंगलवार को रायपुर लाया गया है। सौरभ को पहले रायपुर के एयरपोर्ट के गेट नम्बर 2 से लाने की तैयारी थी, लेकिन अचानक उसे गेट नम्बर 1 से लाया गया और सीधे गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया।

बुधवार को रायपुर की विशेष सीबीआई की अदालत में सौरभ चंद्राकर पेश किया जाना है। एजेंसी कस्टोडियल रिमांड मांग सकती है। लेकिन अब बड़ा सवाल ये है कि क्या पूछताछ से हजारों करोड़ के कथित सट्टा नेटवर्क जुड़े सफेदपोश और अधिकारियों के नाम सामने आएंगे जो उसे संरक्षण देते रहे हैं?






