उद्योगकारोबारछत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने की घरेलू सामानों की खरीददारी, कहा जीएसटी दरों में ऐतिहासिक सुधार, खरीदारी से चमक उठा बाजार

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज खरीददारी करने निकले जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। सीएम साय ने पोस्ट में लिखा कि, जीएसटी बचत उत्सव से मिलने वाले लाभ की जानकारी लेने के लिए लोगों बीच पहुंचा। यह देखकर खुशी हुई कि घरेलू सामान से लेकर आवश्यक वस्तुओं तक की कीमतों में आई कमी ने आमजन को राहत और संतोष प्रदान किया है।

राजधानी रायपुर के सरोना स्थित शुभम “के मार्ट” पहुँचकर घरेलू सामान की खरीदारी की और इस सुधार का लाभ लिया। साथ ही लोगों से बातचीत कर उनसे चर्चा की और जीएसटी सुधारों पर उनके विचार सुने।

लोगों के चेहरों पर झलकती खुशी और मुस्कान बता रही थी कि माननीय प्रधानमंत्री जी का यह निर्णय केवल टैक्स सुधार नहीं बल्कि बचत क्रांति है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी मुख्यमंत्री विष्णदेव साय साथ मौजूद थे।

Back to top button