छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनाव 2025

NNH वार्ड परिक्रमा – भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी ने कहा भगवती चरण शुक्ल वार्ड में लहराएगा भगवा, होगा विकास

NNH रायपुर/ रायपुर नगर निगम के पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी को अपार जन समर्थन मिल रहा है। अमर गिदवानी ने अलौकिक धाम आनदपुर आश्रम मे जाकर गुरु महराज जी के जन्म दिवस पर उनका आशीर्वाद लिया, इसके बाद गिदवानी ने वहां उपस्थित लोगों से भेंट मुलाक़ात की। इस दौरान अमर गिदवानी ने कहा भगवती चरण शुक्ल वार्ड में भगवा लहराएगा, और वार्ड का चहुंमुखी विकास होगा।

वहीँ आज पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड में उनका जनसंपर्क अभियान कक्कड़ चौक से शिव मंदिर से शुरू होकर बाजू गली, वहां से यादव मोहल्ला, कचरू साहु के घर के पीछे का क्षेत्र, वहां से बजरंग चौक एकता चौक से रावण पुतला चौक, वहां से सतबहनिया मंदिर से गोवर्धन चौक होते हुए बंगाली के घर तक से केवल देवांगन के घर से झूलेलाल धाम तक, डा रावलानी के बाजू गली से दयानंद नगर से मदर टेरेसा स्कूल से होकर संत कवर राम चौक से मुख्य कार्यालय तक कटोरा तलाब जायेगा।

Back to top button