
NNH रायपुर/ पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड 34 के सामुदायिक भवन (पुराना वाचनालाय) को मोहल्ले की वरिष्ठ रही दीदी स्व. मुनिया बाई जो की निगम की रिटायर कर्मचारी थी और वर्षो तक ईस भवन की चाबी रखती थी। क्षेत्र के नागरिकों से जानकारी मिली है कि उनके बरसी कार्यक्रम के लिए यह भवन को जोन 4 के निगम कमिश्नर से आवेदन दे कर माँगा गया तब स्थानीय पार्षद के द्वारा आपत्ति की गईं और बोला गया की लिखित मे दो की भवन मे खाना नहीं बनाओगे न ही खिलाओगे जबकि यहाँ पर कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम मे चूल्हा भी जलाया गया खाना भी खिलाया गया ईस भवन को कांग्रेस कार्यालय बना दिया गया है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की फोटो लगी हुई है।
भवन मोहल्ले वालो को क्यों नहीं दिया जा रहा पार्षद ने अवैधरूप से कब्जा किया हुआ है और जोन के अधिकारी उनकी चापलूसी कर रहे है। चुनाव प्रचार सामग्री भर कर दुरपयोग कर रहे है लेकिन आम जनता को नहीं दिया जा रहा है। निगम के अधिकारी तत्काल संज्ञान मे ले कर भवन अवैध कब्जे से मुक्त कराये।







